इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसके पति ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया. दोनों को इस हालत में उनके बच्चों ने देखा और परिजनों को सूचना दी. घायल पति का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है.घटना बुधवार शाम ग्राम बिहाड़िया की है, मृतका ज्योति और उसके पति बलराम की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी.
प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि विवाद के बाद ज्योति ने अपने दोनों बच्चों को बाहर खेलने भेज दिया और घर में फांसी लगा ली. इसके बाद पति बलराम ने भी धारदार हथियार से अपना गला काट लिया. कुछ देर बाद बच्चे लौटे तो दोनों को गंभीर हालत में देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्योति को मृत घोषित कर दिया, जबकि बलराम का इलाज जारी है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
