पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने थाना करैरा का आकस्मिक निरीक्षण किया

*थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता पर 5000 रूपये का अर्थदण्ड*

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने थाना करैरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को गश्त के दौरान प्रत्येक एटीएम चेक करने, थाने के एच.एस. व गुण्डा को चेक करने, संदिग्ध व्यक्तियों से रोक टोक का पूछताछ करने संबंधी निर्देश दिये गये। एसपी गश्त व्यवस्था चेक करते हुये थाना अमोला पहुंचे जहॉं पर थाना प्रभारी अमोला की हाईवे गश्त डयुटी थी जो चेक करने पर उपस्थित नहीं मिलने पर थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता को 5000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। बाद में शहर शिवपुरी की गश्त व्यवस्था को चेक किया गया जहॉं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी व महिला थाना प्रभारी मुस्तेैदी से गश्त करते पाये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मुस्तैदी से गश्त करने एवं गश्त में किसी प्रकार की लापरवाही या चुक न करने के निर्देश दिये गये ।

Next Post

रीवा–चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)–रीवा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

Tue May 27 , 2025
भोपाल, 27 मई (वार्ता) ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रीवा–चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)–रीवा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को 30 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के सतना, मैहर, […]

You May Like