कलेक्टर एवं भोपाल से आए जनगणना प्रभारी देर रात पहुंचे ड्राय रन में

ग्वालियर:आगामी जनगणना के द्वितीय चरण के परीक्षण के लिए ग्वालियर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। इसी क्रम में देर रात्रि फूलबाग बारादरी क्षेत्र में जनगणना की प्रक्रिया का परीक्षण स्वरूप ड्राय रन किया गया। ड्राय रन में भोपाल से आए जनगणना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने जनगणना दल द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ड्राय रन के दौरान जनगणना से संबंधित सभी निर्धारित प्रावधानों का व्यवहारिक परीक्षण किया गया। विशेष रूप से ऐसे बेघर व्यक्तियों की गणना की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया, जो दिन में आजीविका के लिए बाहर रहते हैं तथा रात्रि में खुले स्थानों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर निवास करते हैं। जनगणना के प्रावधानों के अनुसार ऐसे व्यक्तियों की गणना रात्रिकाल में की जाती है।
यह परीक्षण आगामी जनगणना को त्रुटिरहित, प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से कराने के उद्देश्य से किया गया है।

Next Post

मकान की दीवार गिरी, तीन लोग मलवे में दबे

Sun Jul 19 , 2026
ग्वालियर: माधवगंज गुढ़ा रोड पर एक मकान की दीवार गिरने से तीन लोग मलवे में फंस गए हैं। रेडिएंट स्कूल के पास यह घटना हुई। राहत दस्ते मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं और राहत अभियान […]

You May Like