12 साल की मासूम की संदिग्ध हालात में मौत

इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स सिटी-1 में रहने वाली 12 वर्षीष मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. परिजन जब तक कुछ समझ पाते, बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. संदेहास्पद परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामला जांच में लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

मृतिका का नाम अंजलि लश्करी था. वह अपनी मां बबीता और दो बड़ी बहनों के साथ रहती थी. अंजलि को अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई. बबीता उसे पास के एक डॉक्टर के पास ले गईं, जहां से डॉक्टर ने एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया. एमवाय पहुंचने के कुछ ही देर बाद अंजलि की मौत हो गई. बबीता के पति का निधन हो चुका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है. लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. शुरुआती तौर पर कोई चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले हैं, फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है.

Next Post

श्योपुर में खदान में डूबने से बच्चे की मौत

Tue Jul 22 , 2025
श्योपुर। जिले की वीरपुर तहसील के ओछापुरा गांव में एक 6 साल के बच्चे की खदान में डूबने से मौत हो गई। मृतक विकास माली गांव निवासी रघुवीर माली का इकलौता बेटा था। विकास शौच के बाद पास की पानी से भरी खदान में हाथ धोने गया। इसी दौरान उसका […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।