
श्योपुर। जिले की वीरपुर तहसील के ओछापुरा गांव में एक 6 साल के बच्चे की खदान में डूबने से मौत हो गई। मृतक विकास माली गांव निवासी रघुवीर माली का इकलौता बेटा था। विकास शौच के बाद पास की पानी से भरी खदान में हाथ धोने गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह खदान के गहरे पानी में गिर गया। आसपास कोई नहीं होने के कारण उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया है। परिजन सदमे में हैं। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।ओछापुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विजयपुर अस्पताल भेजा गया है।
