पीतांबर से सजे बड़ा गणपति, चतुर्थी पर उमड़े श्रद्धालु

इंदौर: शहर के ऐतिहासिक बड़ा गणपति मंदिर में भगवान गणेश की स्थापना का 125वां वर्ष मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान बड़ा गणपति का विशेष श्रृंगार किया गया. भगवान को पीतांबर धारण कराने के साथ आकर्षक आभूषणों और पुष्प मालाओं से सजाया गया. सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही.
श्रद्धालु दिव्यांश व्यास ने कहा कि बड़ा गणपति के दर्शन कर मन को विशेष शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है. 125वें वर्ष के अवसर पर भगवान का भव्य श्रृंगार देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी पर यहां दर्शन करना उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विशेष अनुभव है.
मंदिर के प्रमुख पंडित धनेश्वर दाधीच ने बताया कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 125वें वर्ष को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं.

25 फीट ऊंची है प्रतिमा
बड़ा गणपति की विशाल प्रतिमा करीब 25 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी है. मान्यता है कि पंडित नारायण जी दाधीच को स्वप्न में भगवान गणेश के दर्शन होने के बाद यहां प्रतिमा की स्थापना की गई थी. मंदिर निर्माण में करीब तीन वर्ष का समय लगा था.

तीर्थों की मिट्टी और पवित्र जल का उपयोग
मान्यता के अनुसार प्रतिमा निर्माण में विभिन्न तीर्थस्थलों की मिट्टी, पवित्र नदियों का जल, स्वर्ण, रजत, तांबा और लोहा सहित रत्न एवं मोतियों का उपयोग किया गया है। वर्ष में चार बार भगवान को करीब सवा मन यानी लगभग 50 किलो घी और सिंदूर का चोला अर्पित किया जाता है.

Next Post

शहर में वृद्धावस्था पेंशन योजना की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक

Tue Sep 15 , 2026
इंदौर: शहर में वृद्धावस्था पेंशन योजना की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है, जहां बुजुर्ग मामूली राशि के लिए भी निगम दफ्तर और बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. कई बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन पिछले कई सालों से तकनीकी खराबी, सत्यापन (केवाईसी) न होने या अन्य प्रशासनिक कारणों से रुकी […]

You May Like