नवरात्र का उत्साह, भव्य चुनरी यात्रा और शहर भर में प्रतिमा स्थापना

विदिशा: शारदीय नवरात्र का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां भगवती के मंदिरों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शाम को झांकियों का आयोजन हो रहा है, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में माता रानी को चुनरी चढ़ाने का सिलसिला भी जारी है. इसी कड़ी में भव्य चुनरी यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है.

आनंदपुर में 251 फीट लंबी चुनरी के स्वागत में श्रद्धालु झूम उठे.वहीं, ऐरन के राघवपति मंदिर में ग्रामीणों और समाज के सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई. इस अवसर पर विधिविधान से पूजन-अर्चन हुआ और प्रसादी वितरण भी किया गया. प्रतिमा स्थापना को लेकर पहले विरोध जताया गया था, लेकिन प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से अंततः प्रतिमा स्थापित की गई. इस दौरान थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

Next Post

प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर बाघ अभयारण्य पहुंची

Mon Sep 29 , 2025
प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर बाघ अभयारण्य पहुंची भरतपुर, 29 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार काे निजी दौरे पर राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य पहुंची। सूत्रों ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के अभयारण्य पहुंचने पर होटल प्रबंधन की ओर से उनका राजस्थानी परंपरा के […]

You May Like