प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर बाघ अभयारण्य पहुंची

प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर बाघ अभयारण्य पहुंची

भरतपुर, 29 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार काे निजी दौरे पर राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य पहुंची।

सूत्रों ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के अभयारण्य पहुंचने पर होटल प्रबंधन की ओर से उनका राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। इससे पहले सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर के रास्ते में उनके काफिले की सुरक्षा के लिए जगह जगह माकूल इंतजाम किये गये थे।

होटल सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा तीन चार दिन तक रणथम्भौर में ही ठहरेंगी। इस दौरान वह रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण करेंगी। सवाई माधोपुर में उनके दौरे के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

Next Post

टी.आर.एस. कॉलेज में विश्व हृदय दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Mon Sep 29 , 2025
रीवा। शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, रीवा में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राणिशास्त्र विभाग, बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा युवक रेडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य […]

You May Like