उज्जैन पुलिस की दबिश, आरोपी फरार, खाली हाथ लौटी टीम

जबलपुर:कूट रचित दस्तावेज एवं ब्लैकमेलिंग करने के मामले में उज्जैन की खाराकुआँ पुलिस ने जबलपुर में दबिश दी लेकिन आरोपित फरार मिला। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगा जिसके बाद पुलिस टीम बैरंग वापिस लौट गई।उज्जैन के खाराकुआँ थाना प्रभारी राजकुमार मालवी ने बताया कि सैयद अहमद हुसैन पिता मम्मू खान निवासी सोहागपुर, अयूब अहमद खान पिता याकूब खान निवासी सोहागपुर, सलीम उर्फ रहीम खान पिता सत्तार खान निवासी नर्मदापुरम सोहागपुर वक्फ प्रबंध कमेटी के सदस्य थे।

जिन्होंने द्वारा वक्फ मस्जिद मदरसा मदार गेट उज्जैन की प्रबंध कमेटी के लिए शिकायत दी थी जिसे निरस्त किया कर दिया गया था। फैजान खान अध्यक्षता वाली कमेटी को गठित कर दिया गया। फैजान खान की कमेटी पूर्व में रह चुकी थी जिसके बारे में आरोपियों ने जानकारी निकाल फैजान व हारून नागौरी ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल के समक्ष झूठा शपथ पत्र पेश किया।

आरोपियोंं ने शौकत खान निवासी भोपाल, रियाज खान निवासी उज्जैन, तकलीम नासीर निवासी जबलपुर के साथ मिलकर फैजान खान, हारून नागोरी व उबेद अली के खिलाफ मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल, नर्मदापुरम पुलिस व उज्जैन पुलिस को शिकायत पत्र दिया। जिसमें उज्जैन पुलिस द्वारा शिकायत पत्र की सूक्ष्मता से जांच कर शिकायत खारिज की गई। आरोपियों ने फरियादी पक्ष के विरुद्ध कूट रचित दस्तावेज व फर्जी अपराधिक रिकार्ड व झूठा शपथ पत्र बनवाकर हाई कोर्ट इंदौर में रिट पीटिशन लगाई। रिट पिटीशन व उक्त शिकायती आवेदन पत्रों के एवज में आरोपियों द्वारा वक्फ की दुकानों को उनके लोगों को आवंटित करने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।

जिस पर थाना खाराकुआं पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किय गया व आरोपी सैयद अहमद हुसैन अहमद खान व आरोपी सलीम और रहीम खान को नर्मदा पुरम से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें रिमांड पर लिया गया है। शेष आरोपी शौकत खान, रियाज खान व तकलीम नासिर को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर रवाना किया गया। इसी मामले में पुलिस ने जबलपुर में दबिश दी थी, आरोपित तकलीम नासीर फरार है

Next Post

43 हजार से अधिक नवसाक्षर ने दी परीक्षा

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर: केन्‍द्र शासन के शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे उल्‍लास नव-भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्‍यात्‍मक परीक्षा का आयोजन शनिवार को जिले की 2 हजार 273 शासकीय शालाओं में किया गया। नवसाक्षर परीक्षा में जिले के 43 हजार से अधिक नवसाक्षरों ने उत्साह से […]

You May Like