हाई वाेल्टेज बिजली तार टूटने की अफ़वाह से मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह मरे

हरिद्वार/देहरादून, 27, जुलाई (वार्ता)। उत्तराखंड में हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटने की अफ़वाह के बाद मंदिर में मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गयी ।

आयुक्त, गढ़वाल मंडल, विनय शंकर पांडेय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में छह लोगाें की मौत हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर की सीढ़ियों पर हाई वोल्टेज बिजली तार टूट कर गिरने की अफ़वाह के बाद मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पैंतीस (35) को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंच बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।”

 

 

Next Post

आकाशवाणी से युवाओं को मिला कानूनी करियर और सामाजिक जागरूकता का संदेश

Sun Jul 27 , 2025
बालाघाट:जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्राणेश कुमार प्राण ने आकाशवाणी के माध्यम से युवाओं को विधि क्षेत्र में करियर के अवसरों व तैयारी के तौर-तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विधिक क्षेत्र में शासकीय और निजी दोनों ही क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। […]

You May Like