केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके आज सतना आयेंगे

सतना:भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके आज सतना आयेंगे। वह मझगवां विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बांका में दोपहर बिरसा मुण्डा की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दोपहर 12.50 से दोपहर 1.50 बजे का समय आरक्षित रहेगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सतना प्रस्थान कर सतना एयरपोर्ट आयेंगे और यहां से दोपहर 2.45 बजे प्लेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

कमरे में फंदे पर लटके मिले युवक और विवाहिता

Tue Nov 18 , 2025
सतना :जिले के कोठी कस्बे में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के एक कमरे में एक युवक और एक विवाहिता फंदे पर लटके मिले. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है. प्राथमिक जांच में युवक और विवाहिता के बीच प्रेम प्रसंग की […]

You May Like