पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 20 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में घटबढ़ रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी क्रूड 0.72 प्रतिशत उबलकर 75.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, लंदन ब्रेंट क्रूड 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.10 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Fri Jun 20 , 2025
लीड्स 20 जून (वार्ता) इंग्लैंड ने शुक्रवार को पांच मैचों की शृखंला के पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टॉस के बाद स्टोक्स ने कहा […]

You May Like