पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं ने किया इनक्यूबेशन सेंटर का भ्रमण

सतना : सतना स्मार्ट सिटी इंक्यूबेशन सेंटर द्वारा लैब एक्सप्लोर कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी विद्यालय, बिरसिंहपुर की छात्राओं को इंक्यूबेशन सेंटर का भ्रमण कराया गया।भ्रमण के दौरान छात्राओं को सेंटर की विभिन्न लैब्स से परिचित कराया गया। उन्होंने 3डी प्रिंटिंग लैब में मॉडल कैसे तैयार होते हैं, इसे नज़दीक से देखा। माइक्रोप्रोसेसर लैब में छात्राओं को समझाया गया कि छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स कैसे तैयार होते हैं।

वहीं स्टेम लैब में उन्हें प्रोजेक्ट्स बनाने और प्रयोगों के अवसरों के बारे में बताया गया। छात्राओं ने ड्रोन भी देखा और जाना कि यह तकनीक खेती, सर्वेक्षण और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में किस प्रकार उपयोगी हो सकती है। सिर्फ लैब्स ही नहीं, बल्कि छात्राओं ने यहाँ कार्यरत स्टार्टअप्स से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जाना कि एक आइडिया किस तरह से इन्क्यूबेशन सेंटर की मदद से बिज़नेस में बदल सकता है।
बच्चों युवाओं के लिए उपलब्ध
सतना इन्क्यूबेशन सेंटर की एक विशेष पहल यह है कि यहाँ की प्रयोगशालाएँ बच्चों और युवाओं के लिए भी उपलब्ध हैं। वे आकर अपने प्रोजेक्ट्स बना सकते हैं और नई तकनीकों का अनुभव ले सकते हैं। भ्रमण के दौरान छात्राओं को इन सभी अवसरों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। लब एक्सप्लोर कार्यक्रम खास तौर पर स्कूल छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है बच्चों में कम उम्र से ही नवाचार और उद्यमिता की समझ विकसित करना, ताकि भविष्य में वे आत्मनिर्भर और समाज के लिए उपयोगी प्रोजेक्ट्स बना सकें।

Next Post

अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा ध्वस्त

Wed Sep 24 , 2025
सतना : नगर पालिक निगम आयुक्त शेर सिंह मीना द्वारा शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने और कालोनाइजरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश अधीक्षण यंत्री को दिए गए हैं।आयुक्त, नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के […]

You May Like