इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

लीड्स 20 जून (वार्ता) इंग्लैंड ने शुक्रवार को पांच मैचों की शृखंला के पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टॉस के बाद स्टोक्स ने कहा कि हेडिंग्ली में क्रिकेट के लिए अच्छी विकेट होती है, उनकी टीम इस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर गेंदबाजी करते, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पहले सत्र के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाएगी। गिल ने कहा कि उनकी टीम भी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि साई सुदर्शन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे और करुण नायर एकादश में शामिल हैं। शार्दुल ठाकुर चौथे तेज गेंदबाजी एकादश में है।

भारत एकादश:- यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड एकादश:- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जॉश टंग और शोएब बशीर।

Next Post

कामिंदु मेंडिस ने रचा इतिहास: श्रीलंका के लिए यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले बने नंबर 1 बल्लेबाज, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन

Fri Jun 20 , 2025
युवा श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में असाधारण प्रदर्शन करते हुए एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम किया; राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में बने एक नए मील के पत्थर। सिलहट, 20 जून (नवभारत): श्रीलंका के उभरते हुए बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे […]

You May Like