व्यापारी हित सर्वोपरि, ग्वालियर मेला का वैभव बढ़ाने करेंगे हरसंभव प्रयास: सिंधिया

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर आगमन पर एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें धन्यवाद पत्र भेंटकर उनके पुरजोर प्रयास एवं व्यापारी हित में संवेदनशीलता के साथ उठाए कदमों के परिणामस्वरूप राज्य शासन द्वारा ऑटोमोबाइल सेक्टर में आरटीओ टैक्स में पचास फीसदी छूट दिए जाने के निर्णय के लिए समस्त मेला व्यापारियों की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सिंधिया से आग्रह किया कि मेला व्यापारियों के प्रति ऐसा ही सानिध्य एवं अनुराग सदैव बनाए रखें।

इस अवसर पर सिंधिया ने ग्वालियर के चतुर्दिक विकास एवं व्यापारी हित की रक्षा के लिए सदैव समर्पित एवं तत्पर रहने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सिंधिया परिवार की सवासौ वर्ष पुरानी गौरवशाली विरासत ग्वालियर व्यापार मेला की गरिमा, वैभव एवं शानदार परंपराओं को और अधिक समृद्ध करने और यहां छोटे, मझौले, बड़े सहित सभी श्रेणी के मेला व्यापारियों को निर्विघ्न व्यापार के लिए सभी साधन, संसाधन, फ्रेंडली वातावरण एवं नए जमाने की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वे अपनी ओर से शत प्रतिशत प्रयासों में जुटे हुए हैं। सिंधिया ने राज्य शासन द्वारा ऑटोमोबाइल सेक्टर में आरटीओ टैक्स में पचास फीसदी छूट दिए जाने पर ऑटोमोबाइल्स सहित सभी मेला व्यापारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इस बार भी मेला में सभी व्यापारी, दुकानदार जमकर कारोबार करेंगे और पूरे वर्षभर ग्वालियर मेला की प्रतीक्षा करने वाले सैलानी अपनी मनपसंद खरीददारी कर अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।

*मेला को प्रगति के उत्कर्ष पर पहुंचाने में मेला व्यापारी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे…*

इस अवसर पर मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, संयुक्त अध्यक्ष प्रवक्ता अनिल पुनियानी, संयोजक उमेश उप्पल, सह अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कार्य. अध्यक्ष अनुज गुर्जर, ऑटोमोबाइल सेक्टर के हरिकांत समाधिया, सुरेश हिरयानी, बालकृष्ण अग्रवाल आदि ने सिंधिया को आश्वस्त किया कि ऐतिहासिक ग्वालियर मेला को और अधिक उत्कर्ष पर पहुंचाने में मेला के समस्त व्यापारी अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

Next Post

रेट्रोवाइल्स 2026: भारत ने लग्जरी शादियों की वैश्विक राजधानी बनने की ओर बढ़ाया कदम

Wed Jan 14 , 2026
जयपुर। ईएक्सपी एक्सचेंज द्वारा आयोजित रेट्रोवाइल्स 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत लग्जरी वेडिंग की वैश्विक दुनिया में तेज़ी से अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। ईएक्सपी एक्सचेंज की कनिका मेहता द्वारा क्यूरेट किए गए इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव के पाँचवें संस्करण में भारत और विदेशों से 450 से […]

You May Like