
सिंगरौली। आम आदमी पार्टी ने आज कलेक्ट्रेट के सामने बिलौंजी में धरना प्रदर्शन करते हुये कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है। मेयर रानी अग्रवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ऑटो वाहनों से की जा रही है बेजा वसूली पर प्रदेश के परिवहन मंत्री पर सीधा हमला बोला और कहा कि उन्ही के संरक्षण में परिवहन विभाग के द्वारा बेजा वसूली की जा रही है। इसके लिए गुर्गे भी लगे हुये है। अवैध वसूली करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौपा।
