नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस वर्ष की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में अब तक की अपनी सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की है और वर्ष के पहले छह महीनों में भी बिक्री का नया रिकार्ड बनाया।
कंपनी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अुनसार तीसरी तिमाही में उसकी खुदरा बिक्री 5,422 कारों की रही जो पिछले साल इसी दौरान 5,119 यूनिट थी। इस तरह तीसरी तिमाही में साल दर साल बिक्री छह प्रतिशत अधिक रही है। इस वर्ष दूसरी तिमाही के मुकाबले बिक्री में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कंपनी की 2026 में जनवरी-सितंबर छमाही में 15,190 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई 14,132 यूनिट की बिक्री से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी की महंगी कारों में – एस-क्लास, मर्सिडीज-मेबैक, ईक्यूएस मेबैक एसयूवी , जी-क्लास, वी-क्लासऔर एजीएममॉडल की बिक्री में साल-दर-साल 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इन मॉडलों की हिस्सेदारी कुल बिक्री में 25 प्रतिशत से अधिक रही।
एंट्री खंड में जीएलएऔर सीएलए बेवकी बिक्री में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत रही।
कंपनी ने कहा है कि उसकी नई सीएलए बेव के लिए 1,000 से अधिक कन्फर्म ऑर्डर मिल चुके हैं और इसकी डिलीवरी मार्च 2027 तक जारी रहने की उम्मीद है। ईक्यूएस मेबैक एसयूवी की बिक्री में 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कंपनी का कहना है कि नई इलेक्ट्रिफाइड एस-क्लास की डिलीवरी अक्टूबर के मध्य से शुरू की जाएगी तथा नयी जीएसी बेव देश में 4 नवंबर 2026 को पेश की जाएगी।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ संतोष अय्यर ने कहा, ‘ कंपनी ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ तिमाही बिक्री और जनवरी-सितंबर अवधि में सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है। यह उपलब्धि ग्राहकों को असाधारण मूल्य प्रदान करने वाली हमारी रणनीति से प्रेरित है। कैलेंडर वर्ष 2026 की प्रत्येक तिमाही में बिक्री के नए रिकॉर्ड हमारी उच्च उत्पाद गुणवत्ता, ब्रांड की विशिष्टता और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर लगातार ध्यान देने का परिणाम हैं। हमारा विविध उत्पाद पोर्टफोलियो, नए पावरट्रेन और बेहतर ग्राहक अनुभव भारत के सबसे समझदार लग्जरी ग्राहकों के बीच मर्सिडीज-बेंज की मजबूत मांग को दर्शाते हैं।”
