नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस विचार विभाग ने उत्तराखंड में अल्मोड़ा के बागेश्वर के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामसिंह गढ़िया का शिलापट्ट उखाड़ने को लेकर रोष व्यक्त करते हुए इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखा है और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
कांग्रेस विचार विभाग की कार्यकारी प्रभारी जया शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि राष्ट्रपति को लिखे पत्र में उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि शिलापट्ट को शौचालय में फेंक दिया गया था। आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों का इस तरह से अपमान करना निंदनीय है।
