भेरुजी का ओटला तोड़ा, विरोध में सिटी फोरलेन रोक प्रदर्शन 

रतलाम। बजरंग दल और भाजपा के नेताओ नें भेरूजी का सोमवार को भेरूजी की ओटला तोडऩे के विरोध में सिटी फोलने पर जाम लगा कर विरोध किया। मामले में शिकायत पर पुलिस ने होटल मालिक सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज किया।

सैलाना रोड पर कोमल नगर में स्थित प्रिन्स होटल के मालिक द्वारा होटल के सामने स्थित भेरुजी का ओटला तोडऩे पर जमकर बवाल हुआ। मुखर्जी नगर निवासी गौसेवक गजेन्द्र सिंह सक्तावत को सोमवार सुबह प्रोफेसर कालोनी, कोमल नगर में भेरुजी का ओटला तोड़े जाने की सूचना मिली थी। जब गजेन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे तो उन्होंने वहा भेरुजी का ओटला टूटा हुआ पाया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर पता चला कि रात को प्रिन्स होटल के मालिक सुभाष सिंह ने अपने साथ कुछ व्यक्तियों को लेकर भेरु जी का ओटला तोड़ा था। मन्दिर क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर फैलते ही मौके पर बडी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंहुच गए और आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद पप्पू पुरोहित और भाजपा के वरिष्ठ नेता बजरंग पुरोहित भी मौके पर पंहुच गए और विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पर गजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर प्रिन्स होटल के मालिक सुभाष सिंह और अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 298 और 3(5) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। उधर प्रदर्शनकारियों की मांग पर क्षतिग्रस्त भेरुजी के ओटले को फिर से बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मांगे पूरी होने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

 

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

 

बवाल की सूचना मिलने पर डीएसपी अजय सारवान, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी टीआई सत्येन्द्र रघुवंशी, डीडीनगर टीआई अनुराग यादव, निगम आयुक्त अनिल भाना और तहसीलदार ऋषभ ठाकुर भी मौके पर पंहुचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और उन्हे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। वहीं शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया हैं।

 

गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम

 

प्रदर्शनकारियों की मांग पर क्षतिग्रस्त भेरुजी के ओटले को फिर से बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांगे पूरी होने पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। हांलाकि प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम पुलिस प्रशासन को दिया है।

Next Post

दीन-दुखियों की मदद करने वाले बालपांड़े दंपति सम्मानित

Mon Jan 12 , 2026
पांढुरना। महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार 12 जनवरी को भारतीय मानवाधिकार परिषद की आयोजित वार्षिक सम्मेलन में पांढुरना निवासी गणेश बालपांड़े तथा इनकी धर्मपत्नी श्रीमती भारती बालपांड़े को डां.बाबा साहेब आंबेडक़र ग्लोबल प्लेस अवार्ड से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजि शेख के हस्ते सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि निस्वार्थ […]

You May Like