
पांढुरना। महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार 12 जनवरी को भारतीय मानवाधिकार परिषद की आयोजित वार्षिक सम्मेलन में पांढुरना निवासी गणेश बालपांड़े तथा इनकी धर्मपत्नी श्रीमती भारती बालपांड़े को डां.बाबा साहेब आंबेडक़र ग्लोबल प्लेस अवार्ड से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजि शेख के हस्ते सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि निस्वार्थ भाव से दिन दुखियों की मदद करने के साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भारतीय मानवाधिकार परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अपने वार्षिक सम्मेलन में ऐसे चिहिंत समासेवियों को संविधान निर्माता डां.बाबा साहेब आंबेडक़र ग्लोबल प्लेस अवार्ड से सम्मानित करती है। परिषद द्वारा इस वर्ष इस सम्मान के लिए मध्य प्रदेश के पांढुरना जिले के गणेश बालपांड़े तथा इनकी धर्मपत्नी श्रीमती भारती बालपांड़े का चयन किया गया था ।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले मुंबई के मीरा रोड स्थित जीसीसी क्लब में भारतीय मानवाधिकारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजि शेख की अध्यक्षता में 12 जनवरी 2026 सोमवार को संपन्न्न हुए इस भारतीय मानवाधिकारी परिषद के वार्षिक सम्मेलन में आंमत्रित अतिथियों की मुख्य अतिथी तथा सैकड़ों गनमान्य समाजसेवियों की प्रमुख उपस्थिति में परिषद के इस सर्वश्रेष्ठ डां.बाबा साहेब आंबेडक़र ग्लोबल प्लेस अवार्ड से गणेश पिता डोमाजी बालपांड़े तथा भारती पति गणेश बालपांडे को परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शेख के हस्ते पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस सम्मान से बालपांड़े परिवार के साथ ही पांढुरनावासी भी अपने आप को गौराविंत महसूस कर रहे है ।
