मोहन सिंह बिष्ट होंगे दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे।

विधानसभा की ओर से 27 फरवरी के लिए आज जारी कार्यसूची में उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बारे में जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रस्ताव करेंगी कि श्री बिष्ट को उपाध्यक्ष चुना जाए। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का कैबिनेट मंत्री मनजिन्दर सिंह सिरसा समर्थन करेंगे।

श्री बिष्ट के उपाध्यक्ष चुनने के लिए विधायक अनिल कुमार शर्मा दूसरे प्रस्तावक होंगे और गजेन्द्र सिंह यादव उनका समर्थन करेंगे।

उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन में आबकारी नीति पर पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। कैग की रिपोर्ट में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल की विवादास्पद आबकारी नीति के बारे में विभिन्न अनियमितताओं को रेखांकित करते हुये कठोर टिप्पणियां की गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री बिष्ट छठी बार विधायक चुने गये हैं। उन्होंने इस बार मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17578 वोटों से हराया। श्री बिष्ट को 85218 वोट मिले। तीसरे नंबर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमिन (एआईएमआईएम) के मोहम्मद ताहिर हुसैन 33474 वोट मिले हैं।

Next Post

पवित्रा मार्गेरिटा 28-08 मार्च तक चार देशों की यात्रा पर जायेंगे

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) विदेश और वस्त्र राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा 28 फरवरी से 08 मार्च तक उरुग्वे, बहामास, बारबाडोस और निकारागुआ चार देशों की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि विदेश राज्य मंत्री 28 फरवरी – 02 मार्च तक उरुग्वे, 02-04 मार्च तक […]

You May Like