
मोहन बड़ोदिया।जिले के मोहन बड़ोदिया में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज ने भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा निकाली. बुधवार सुबह 11 बजे मताना रोड स्थित जगदीश मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई.यात्रा जगदीश मंदिर से मताना रोडए हनुमान मंदिर होते हुए आगर सारंगपुर रोड से पुरानी मंडी तक रहा. दोपहर 3 बजे यात्रा पुरानी मंडी पहुंची. मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से रथ यात्रा का स्वागत किया गया. इस दौरान हल्की वर्षा भी हो रही थी, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया और वे पूरे यात्रा मार्ग पर नाचते.गाते चलते रहे. याण में डीजे और ढोल.नगाड़ों के साथ रथ में भगवान जगन्नाथ स्वामी को विराजमान किया गया. बारिश के बावजूद श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे. पुरानी मंडी पहुंचने पर समाज के लोगों ने सामूहिक महा आरती की और प्रसाद का वितरण किया. इस यात्रा में मोहना, करजू, मटेवा, सरसोदिया, बड़ोदी, बरनावद, गुराडिया खाती, धनोरा, टिकोन, बड़ागांव, भंवरासा और रामली गांव के श्रद्धालु भी शामिल हुए. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा.
