शहर में चोरी का सिलसिला तेज, घर दुकान से लेकर वाहनों तक पर हाथ साफ

इंदौर:शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अज्ञात बदमाशों ने वाहन, मकान और दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए का माल उड़ा दिया. सभी मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की.खजराना थाना क्षेत्र में ग्राम डकाच्या निवासी तनिष्क पटेल की खड़ी गाड़ी से दिव्य शक्ति मंदिर के पास बदमाश मोबाइल चोरी कर ले गए.

वहीं कनाड़िया क्षेत्र के बिचौली मर्दाना निवासी राजेश राठौर के घर में घुसकर चोर सोने चांदी के जेवर और करीब 25 हजार रुपए नकद ले उड़े. अन्नपूर्णा थाना इलाके में उषा नगर स्थित हिमांशु मेहता की दुकान को निशाना बनाते हुए बदमाश कंप्रेसर मशीन और कॉपर वायर चोरी कर ले गए. उधर चंदननगर क्षेत्र की गंगा कॉलोनी में अबरार खान की नूरी बॉडी रिपेयर दुकान का ताला तोड़कर चोर बोलेरो पिकअप की बैटरियां सहित अन्य सामान चुरा ले गए. पुलिस सभी घटनाओं में अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

खरीदी से पूर्व यदि पहले का गेंहू मिला तो ब्लैक लिस्टेड होंगे केन्द्र

Wed Apr 8 , 2026
रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गेंहू उपार्जन केन्द्रों में उपार्जन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं.उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व यदि पहले का भण्डारित गेंहू मिला तो केन्द्र को ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा. कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में […]

You May Like