पंचांग 14 मार्च 2026:-
रा.मि. 23 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण एकादशी शनिवासरे दिन-रात, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे रात 2/51, वरीयान योगे दिन 9/1, वव करणे सू.उ. 6/5, सू.अ. 5/55, चन्द्रचार धनु दिन 7/30 से मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 14 मार्च 2026
वर्ष केप्रारंभ में कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख प्राप्त मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से समाज में प्रभाव बना रहेगा, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी केकारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि की प्राप्ति होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की नई योजना पर विचार विमर्श होगा, कर्क और सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियोंकी आर्थिक उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
————————————————————-
आज का भविष्य – शनिवार 14 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर हष्टपुष्ट और प्रसन्नचित्त रहेगा. स्वाभिमानी ओर कुशाग्र होगी. समाज में इनकी अच्छी प्रतिष्ठा रहेगी. साहसपूर्ण कार्यो में रूचि रहेगी. माता पिता का भक्त होगा. धार्मिक भावना सीमित रहेगी.
————————————————————-
मेष- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल, संपर्क बढे्गा. वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें.
वृषभ- मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है. किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी. मांगलिक कार्य बनेंगे. खर्च अधिक होगा. परिश्रम की अधिकता रहेगी.
मिथुन- आवेश में आकर कोई भी कार्य न करें. उत्खनन के कार्यो में लाभ होगा. जमकरजायजाद से संबंधित विवाद हो सकता है. हितचिंतक की सलाह लें.
कर्क- घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा. आर्थिक विकास हो सकता है. सम्मान मिलेगा. गलत बदलाव से बचें.
सिंह- वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
कन्या- उच्च अध्ययन पर विचार होगा. संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी. प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद मिलेगी. लाभ होगा.
तुला- नया घर या दुकान खरीदने का मन बन सकता है. निजी कार्यों पर तुरन्त निर्णय लें. परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. प्रिय सूचना मिलेगी.
वृश्चिक- बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. परिश्रम एवं लगन से कार्य करें. सफलता मिलेगी.
धनु- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी. नई जिम्मेदारी आने से परेशान हो सकते हैं. रूके धन की वसूली होगी. अपने कार्यो का गुप्त रखें.
मकर- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्य कुशलता का विकास होगा. निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी. किये गये प्रयास सफल होंगे.
कुम्भ- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है. व्यापार में अधिक जोखिम न उठायें. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. लाभ होगा.
मीन- आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है. नवीन कार्य प्रारंभ होगा. शारीरिक शिथिलता रहेगी. अविवाहित को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
चैत्र कृष्ण एकादशी को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सोना चांदी के भाव में 40 रूपये तक की तेजी होने की संभावना है. तांबा, सूत, उॅनी वस्त्र में कुछ मंदी की संभावना है. गुड़ खांड़, शक्कर में स्थिति ठीक रहेगी. वायदा विचार आज दिन पिछले सप्ताह के बने भाव घटें, उसी में स्थिति सुधरेगी. भाग्यांक 9254 है.
————————————————————-
