माधव विधि महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में भारत स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सहयोग से निवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेबी के दिशा-निर्देशों पर आधारित इस वित्तीय साक्षरता कार्यशाला में छात्रों व शिक्षकों को निवेश और निवेशक संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलू समझाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक सीए इरफान अब्दुल ने एसआईपी को ‘साथी एसआईपी’ के नाम से सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा, साथी एसआईपी का मतलब है – हर महीने छोटी रकम से, एक तय लक्ष्य के लिए, समझदारी से निवेश की आदत डालना।

कार्यशाला में म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार एवं अन्य बचत योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सेबी के 4 निवेश सुरक्षा मंत्र साझा किए गए जैसे हमेशा सेबी पंजीकृत मध्यस्थ से ही निवेश करें।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीति पांडेय ने कहा, विधि की पढ़ाई के साथ वित्तीय समझ का होना भी अत्यंत आवश्यक है। आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। कम उम्र में निवेश की आदत उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, टैक्स सेविंग से जुड़ी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका सीए अब्दुल ने समाधान किया।

Next Post

रोजगार योजना: 31 जुलाई 2027 तक साढ़े तीन करोड़ युवाओं को नौकरी का लक्ष्य

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल। राजधानी के मैनिट सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम देशभर के 200 स्थानों पर एक साथ प्रसारित किया गया. भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल और अपर […]

You May Like