अनियंत्रित बोलेरो ने तीन मोटर साइकलो को मारी ठोकर, पांच घायल

रीवा। शहर के समान थाना अन्तर्गत समान फ्लाई ओवर में एक अनियंत्रित बोलेरो ने तीन मोटर साइकल चालको को ठोकर मारने के बाद पलट गई. पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हे आनन-फान उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है. समान थाने से चंद कदम पर यह घटना हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पलटी बोलेरो को स्थानीय लोगो के सहयोग से खड़ा कराया. जिसके नीचे एक मोटर साइकल दबी हुई थी. इस हादसे के बाद कुछ देर तक फ्लाई ओवर में जाम लगा रहा. बताया गया है कि तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई, जिसमें कई लोग बैठे हुए थे. एक मोटर साइकल के बाद दो और मोटर साइकलो को चालक ने ठोकर मारी. इसके बाद बोलेरो पलट गई. मोटर साइकल में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुए है और बोलेरो में बैठे लोग भी घायल हो गये है. जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल समान पुलिस ने बेलेरो वाहन जप्त कर लिया है.

Next Post

बारिश में जमीदोज मकान का विधायक ने लिया जायजा

Mon Oct 6 , 2025
सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने ग्राम पंचायत सिद्धीखुर्द पहुंचकर बरसात के दौरान विनोद केवट के छतिग्रस्त मकान का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रभावित परिवार से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। जहां पर विधायक श्री शाह ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित […]

You May Like

Play sound