अगले 48 घंटे हो सकते हैं ईरान के लिए महत्वपूर्ण : अमेरिका

वाशिंगटन, 18 जून (वार्ता) अमेरिकी अधिकारियों ने व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बैठक के दौरान कहा कि अगले 24 से 48 घंटे निर्णायक सिद्ध होंगे जो यह निर्धारित करेंगे कि ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष का कूटनीतिक समाधान संभव है या फिर राष्ट्रपति सैन्य कार्रवाई का सहारा लेंगे।

 

अमेरिकी टेलीविज़न नेटवर्क एबीसी ने बुधवार को रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

 

अमेरिका के अधिकारियों ने कहा है कि वह अगले 24 से 48 घंटे यह निर्धारित करेंगे कि ईरान और इज़रायल के बीच संघर्ष का कूटनीतिक समाधान संभव है या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सैन्य कार्रवाई का सहारा लेना पड़ेगा।

 

एबीसी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में श्री ट्रम्प के साथ बैठक के दौरान कहा कि वह अगले 24 से 48 घंटे यह निर्धारित करेंगे कि ईरान और इज़रायल के बीच संघर्ष का कूटनीतिक समाधान संभव है या राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई का सहारा लेना पड़ेगा।

 

श्री ट्रम्प ने मंगलवार को ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग करते हुए कहा कि अमेरिका का धैर्य खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, “अमेरिका ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के स्थान को जानता है, लेकिन उसे बाहर निकालने की कोई योजना नहीं है।”

 

इसी दौरान स्थानीय मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर ईरान यूरेनियम संवर्धन को छोड़ देता है, तो ईरानी अधिकारियों और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और संभावित रूप से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच इस सप्ताह एक बैठक हो सकती है।

 

गौरतलब है कि इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने 13 जून तड़के राइजिंग लायन नामक अभियान के तहत ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु केंद्रों पर हमला किया था।

 

इज़रायली वायु सेना ने तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किये थे, जिसमें ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी ) कमांडरों के साथ-साथ कई परमाणु वैज्ञानिकों सहित कई वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारियों की मौत हो गयी थी। नतांज और फोर्डो सहित कई परमाणु स्थलों को भी निशाना बनाया गया। ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने इस हमले को अपराध बताया और इज़रायल को ‘कड़ा और भयानक परिणाम भुगतने’ की धमकी दी।

 

वहीं, आईआरजीसी ने भी 13 जून की शाम को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 शुरू करके जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इज़रायल के सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। इज़रायल ने कहा कि ईरानी हमलों में 20 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 600 से ज़्यादा घायल हुए हैं। ईरान ने कहा कि इजरायली हमलों के कारण 220 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 1,800 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

Next Post

बंगलादेश ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 484 रन बनाये

Thu Jun 19 , 2025
गाॅले (श्रीलंका) (वार्ता) बारिश के खलल के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज थरिंडु रत्नायके, असिता फर्नांडो और मिलन रत्नायके ने बंगलादेश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नये सत्र के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को छह विकेट झटककर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। दिन का खेल समाप्त […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।