जबलपुर:पनागर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस जब्त किए गए है।थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि उर्दूआखुर्द में घेराबंदी कर रमन पटेल 35 वर्ष निवासी उर्दुआ खुर्द थाना पनागर को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर लोवर के बाये जेब में 1 पिस्टल एवं बाये जेब में 4 कारतूस रखे मिला, पिस्टल के सम्बंध में पूछताछ करने पर नीमखेडा बरेला निवासी जित्तू महोबिया से नीमखेडा में पिस्टल व 4 कारतूस 35 हजार रूपये मे खरीदना बताया। आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 4 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
Next Post
कॉलेज का पुराना दोस्त बताकर लगाई चपत, एक्सीडेंट का नाटक रचकर जाल में फंसाया
Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मिलौनीगंज निवासी पीडि़त को एक जालसाज ने एक्सीडेंट का नाटक रचकर उसके कॉलेज के दिनों का पुराना दोस्त बताकर जाल में फंसाया और 45,000 का चूना लगा दिया।जानकारी के अनुसार मिलौनीगंज निवासी ब्रजेश सोनकर के पास मोबाइल एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद […]

You May Like
-
10 months ago
घर से नगदी 50 हजार चुराए, एटीएम से उड़ाए 36 हजार
-
2 years ago
चार एनबीएफसी पर 76.60 लाख रुपये का जुर्माना
-
1 year ago
रुपया 26 पैसे लुढ़का