नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता ) मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राजधानी में लाल किले के पास कार बम विस्फोट में हुई दुखद मौतों पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया।
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और अधिवक्ता समुदाय की ओर से जारी एक संदेश में मुख्य न्यायाधीश गवई ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्य न्यायाधीश ने अपने संदेश में कहा, “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी शोक संतप्त लोगों के प्रति हैं जो घायल हुए हैं या अन्यथा प्रभावित हुए हैं। कोई भी शब्द इस तरह के नुकसान के दर्द को कम नहीं कर सकता, फिर भी हमें उम्मीद है कि राष्ट्र की सामूहिक करुणा और एकजुटता दुख की घड़ी में उन्हें कुछ सांत्वना प्रदान करेगी।”
Next Post
लाल किला विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत दर्ज किया मामला
Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) राजधानी में सोमवार शाम हुए लाल किला विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की, “ कोतवाली […]

You May Like
-
1 year ago
अमानक उर्वरकों की खरीदी, बिक्री पर रोक
-
4 months ago
शीघ्र होगी निषादराज समाज की पंचायत: सीएम डॉ यादव
-
7 months ago
हिमांशी खुराना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ वायरल
