मां वैष्णो देवी पदयात्रा पर महाराष्ट्र के 2 श्रद्धालु निकले,नगर आगमन पर किया अभिनन्दन

पानसेमल । महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के 2 श्रद्धालुओं का मां वैष्णो देवी की पैदल यात्रा के दौरान नगर में आगमन हुआ।खेतिया रोड पर दिनेश सोनी एवं परिवार के सदस्यों ने भगवा दुपट्टा और शाल श्रीफल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।जिला नंदुरबार महाराष्ट्र निवासी संदीप सूरज गोसावी ने बताया की उनकी मन्नत को लेकर वे 3 वर्ष तक यात्रा करने वाले हैं। पहले वर्ष की यात्रा उन्होंने करीब 68 दिनों में पूर्ण की थी इस वर्ष करीब 50 दिनों में यात्रा पूर्ण होने की संभावना जताई है।प्रथम यात्रा में वे अकेले थे लेकिन दूसरे वर्ष की यात्रा में उनके साथ अजय सुखलाल गोसावी भी साथ में यात्रा कर रहे हैं।करीब 1800 किलोमीटर की यात्रा के दौरान अलग अलग राज्यों में श्रद्धालुओ द्वारा भोजन नाश्ते की व्यवस्था की जाती है।पहली यात्रा में उन्हें कोई भी समस्या नहीं हुई जगह जगह पर उनका स्वागत अभिनंदन हुआ।भारत रत्न डॉ.बाबा साहब उद्यान के निकट दिनेश सोनी,महेंद्र खेड़कर,अजय बर्डे,दिलीप पवार,सरपंच अनसिंह बर्डे,अक्षय चौहान ने दोनों श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा की शुभकामनाओं के साथ उन्हें रवाना किया गया।

Next Post

कूनो की नैसर्गिकता को राष्ट्रपति ने सराहा, चीतों की देखरेख का लिया जायजा

Sun Jun 21 , 2026
श्योपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज रविवार की शाम ग्वालियर से वायु सेना के विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। राष्ट्रपति ने यहाँ चीता पुनर्स्थापन परियोजना की समीक्षा की और बोत्सवाना से लाए गए चीतों के बाड़ों व उनकी देखरेख का जायजा लिया। इस अवसर पर राज्यपाल […]

You May Like