सीहोर। शुक्रवार को नवागत आईजी श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र ने एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक के प्रारंभ में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत कर उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया. श्रीमती मिश्र ने अनुविभागीय अधिकारीगण से अपने अपने अनुभाग की धार्मिक, राजनैतिक, आपराधिक तथा सांप्रदायिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की, उपरांत पुलिस अधिकारियों को जनता से बेहतर तालमेल बनाने, लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए. बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आईजी ने एसपी कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया. बैठक में एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे सहित जिले के समस्त एसडीओपी एवं रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव उपस्थित थे.
