स्पा सेंटर में हंगामा, ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला

सतना: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान हॉस्पिटल के पास संचालित एक स्पा सेंटर में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां कार्यरत युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को चैनल गेट का ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकालना पड़ा. हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज न कराए जाने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया. .पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12:30 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि स्पा सेंटर में कार्यरत युवतियां प्रबंधन के व्यवहार से परेशान हैं और मौके पर हंगामा हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची

असम की रहने वाली हैं युवतियां

मौके पर पुलिस ने देखा कि युवतियां अंदर बंद थीं और बाहर का चैनल गेट लॉक था.पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे असम की निवासी हैं और स्पा में काम करती हैं। उनका आरोप था कि संचालक आए दिन उनके साथ परेशान और अभद्र व्यवहार करता है.युवतियों ने बताया कि गेट की चाबी मैनेजर के पास थी, जो संचालक के साथ ऊपर की मंजिल पर सोया हुआ था.स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में गेट का ताला तुड़वाया गया और युवतियों को बाहर निकाला गया.

शिकायत से इंकार, दी गई कड़ी हिदायत
घटना के बाद पुलिस ने संचालक को फोन कर मौके पर बुलाया और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बात की.हालांकि, युवतियों ने पुलिस को किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत देने से साफ इनकार कर दिया
इनका कहना है
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी.चैनल गेट खुलवाकर बातचीत की गई, लेकिन युवतियों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया.शिकायत न मिलने के कारण वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई है, हालांकि संचालक और मैनेजर को सख्त हिदायत दी गई है.
रावेन्द्र द्विवेदी, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Next Post

देश के लिए जीने से ही सार्थक होता है व्यक्ति का जीवन

Sat Jul 25 , 2026
सीहोर। अमर शहीद कुंवर चैनसिंह के शहादत दिवस पर शासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन भी किया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अमर शहीद कुंवर चैन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री […]

You May Like