ग्वालियर की अंजली बत्रा करेंगी भारत का नेतृत्व ट्यूनीशिया में

ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी और जेसीआई एल्युमनी क्लब इंडिया की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा आगामी जेसीआई वर्ल्ड कांग्रेस में भारत का नेतृत्व करेंगी, जो कल 3 नवंबर से 8 नवंबर तक ट्यूनीशिया (नॉर्थ अफ्रीका) में आयोजित हो रहा है।

यह विश्व सम्मेलन जेसीआई के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होगा, जिसमें वैश्विक नेतृत्व, नेटवर्किंग, और सामाजिक उत्थान के विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत की ओर से जेसीआई एल्युमनी क्लब का नेतृत्व करते हुए अंजली बत्रा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सशक्त आवाज़ बनेंगी।

Next Post

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता हर्षवर्धन राणे दतिया आए

Sun Nov 2 , 2025
दतिया। हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फ़िल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सुपरस्टार हर्षवर्धन राणे आज दतिया आए। वे झांसी रोड स्थित रतन मेगा मॉल में अपनी फ़िल्म की सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त करेंगे और उनसे रूबरू होंगे। इस अवसर पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे फ़िल्म से […]

You May Like