बॉलीवुड के स्टार अभिनेता हर्षवर्धन राणे दतिया आए

दतिया। हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फ़िल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सुपरस्टार हर्षवर्धन राणे आज दतिया आए। वे झांसी रोड स्थित रतन मेगा मॉल में अपनी फ़िल्म की सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त करेंगे और उनसे रूबरू होंगे। इस अवसर पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे फ़िल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। रतन मेगा मॉल के एमडी अमित अग्रवाल ने बताया कि दतिया के दर्शकों के उत्साह और समर्थन को देखते हुए यह विशेष मुलाकात आयोजित की जा रही है।

फ़िल्म प्रेमियों में हर्षवर्धन राणे के आगमन को लेकर उत्सुकता का माहौल देखा गया।

Next Post

कैट एमआईटीएस से मदद लेकर ग्वालियर व्यापार मेले के संधारण का प्लान बनवायेगा

Sun Nov 2 , 2025
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने आज एमआईटीएस के कुलगुरू डॉ. आर. के. पंडित से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सौरभ खंडेलवाल, प्रशांत आलौरिया भी साथ थे। इस अवसर पर कैट ने आग्रह किया कि मेला परिसर, जो कि कई एकड़ में फैला […]

You May Like