क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में मिले शिक्षक और महिला रसोइया

मुरैना: मुरैना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि यह वीडियो प्राइमरी स्कूल के शिक्षक और रसोइया का है. जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इसके अलावा एक छात्रावास परिसर में कई अशोभनीय सामग्री मिली है. डीईओ ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया है.
क्लासरूम में आपत्तिजनक कृत्य करते पकड़े गए शिक्षक
दो शिक्षा संस्थान का आपत्तिजनक वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. पहले वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे मैदान में खेल रहे हैं और एक शिक्षक और महिला रसोइया कक्षा में आपत्तिजनक कृत्य कर रहे हैं. इस दौरान एक महिला क्लास रूम के बाहर खड़ी होकर इस शर्मनाक घटना को देख रही है.
गर्ल्स हॉस्टल के बाहर मिली आपत्तिजनक सामग्री
दूसरा वीडियो अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का है. कन्या छात्रावास के आस-पास आपत्तिजनक सामग्री मिली है. वीडियो स्थानीय ग्रामीण ने बनाया. जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद दोषी शिक्षकों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला पंचायत के सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी सत्यता जांचने एक टीम गठित की जा रही है. यदि कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

वंदेमातरम के गायन के साथ कैबिनेट की बैठक शुरू

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल: मप्र मंत्रिमंडल की बैठक आज विधानसभा सत्र के दौरान हो रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित समिति कक्ष में हो रही है। सत्र के दौरान होने वाली बैठक में सरकारी काम काज और विधानसभा में आने वाले विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी […]

You May Like