टीकमगढ़ में बुलेरो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जवारे विसर्जन से लौट रहे 22 श्रद्धालु घायल

टीकमगढ़। बड़ागांव रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बुलेरो कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुरा तिराहा के पास का है।

घायल हुए सभी लोग श्रद्धालु थे, जो बगाज माता मंदिर से जवारे विसर्जन के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। सभी छतरपुर जिले के ढडोरा बुंढेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 22 लोगों को चोटें आईं। इनमें एक बुजुर्ग सहित चार महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत बड़ागांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Next Post

इनोवेशन अपनाकर मप्र बनेगा उद्यमिता का हब : सीएम डॉ. यादव

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। आज मध्यप्रदेश का युवा अपनी सोच को आकार देकर नए-नए इनोवेशन कर आईटी तकनीकी के माध्यम से स्टार्टअप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा […]

You May Like