दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में खदान विस्फोट में 2 लोगों की मौत, 1 घायल

सिडनी, 28 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मंगलवार तड़के एक भूमिगत खदान में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक बयान में कहा कि ब्रोकन हिल से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व में कोबार स्थित एंडेवर माइन रोड स्थित खदान में विस्फोट की घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। दो महिलाओं को खदान से बाहर लाया गया। हालांकि उनमें से एक की तब तक मृत्यु हो चुकी थी।

दूसरी महिला को सुनने में हो रही दिक्कत और सदमे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एंडेवर खदान ऑस्ट्रेलियाई कंपनी पॉलीमेटल्स रिसोर्सेज के स्वामित्व वाली एक प्रमुख भूमिगत चांदी, जस्ता और सीसा खदान है।

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच में वह कंपनी की सहायता करेगी।

 

 

 

Next Post

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन तीन दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे

Tue Oct 28 , 2025
चेन्नई, 28 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को चेन्नई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति कोयंबटूर में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद तिरुप्पुर और मदुरै का भी दौरा करेंगे। श्री राधाकृष्णन विभिन्न कार्यक्रमों में वहां भाग लेंगे और रामनाथपुरम भी […]

You May Like