सारंगपुर नगर का 21 वर्षीय युवक बना पायलट

सारंगपुर। शहर के मोहम्मद मुदस्सिर मंसूरी, पिता मुबारिक मंसूरी शासकीय शिक्षक का पुत्र 21 वर्ष की उम्र में 200 घंटे की उड़ान पूरी कर कमर्शियल पायलट बने. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल, सारंगपुर से पूरी की. बचपन से ही विमानों और उड़ान के प्रति गहरा लगाव ने जीवन का लक्ष्य बनाया. जेईई की तैयारी छोड़कर एविएशन में अपना करियर बनाया. इसके बाद उन्होंने डीजीसीए की सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ एक ही प्रयास में सफलतापूर्वक पास कीं, जो उनके लिए एक बड़ा माइलस्टोन रहा और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान मिली. उन्होंने अपनी फ्लाइट ट्रेनिंग भारत की टॉप फ्लाइंग अकादमी रेडबर्ड एविएशन से पूरी की. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर अभ्यास व मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे. आज वे एक सफल इंस्ट्रक्टर पायलट हैं और नए छात्रों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और सुरक्षा के प्रति गंभीर सोच भी विकसित कर रहे हैं. वे मानते हैं कि एविएशन में सबसे पहले सुरक्षा आती है, क्योंकि यहाँ लिया गया हर निर्णय कई जिंदगियों से जुड़ा होता है. छोटे शहर से निकलकर कॉकपिट तक पहुँचना आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने है. इस उपलब्ध पर राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. अली, सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल मैनेजर फादर पॉल, प्रिंसिपल सिस्टर मर्लिन, वाइस प्रिंसिपल अमजीत सर, सद भावना मंच के संयोजक कुरैशी, आदि ने बधाई शुभकामनायें दी.

Next Post

पठारी क्षेत्र में तेंदुए की फिर से दहशत, घर में बंधे मवेशी पर हमला

Thu Feb 5 , 2026
पठारी। तहसील क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गई है. बीती रात खुरई रोड स्थित गंभीरिया गांव के शैलेन्द्र सिंह यादव एवं जाजपोन गांव में तेंदुए ने घर में बंधे मवेशी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मवेशियों […]

You May Like