सिंगरौली : चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम अमिलहवा निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने बीती रात अज्ञात कारणों से घर के पीछे नीम के पेड़ की डाली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमिलहवा निवासी एक 20 वर्षीय युवक मुंशीलाल सिंह गोड़ पिता देवबहादुर सिंह बीते दिन सोमवार की रात घर के पीछे नीम के पेड़ की डाली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पथरकटी निवासी 25 वर्षीय महिला किस्मितिया उर्फ मेथीदेवी अगरिया को जहरीला सर्फ ने काट लिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
