मांगों को लेकर शमशाबाद एवं नटेरन तहसील के सेल्समेनों ने दिया ज्ञापन

विदिशा। स्व सहायता समूह, महिला भंडार, मार्केटिंग सोसाइटी एवं वनोपज संघ ने सहकारिता विभाग की योजना 5006 में भेदभाव का आरोप लगाया है। शुक्रवार को संघ ने मुख्यमंत्रीब और विभागीय मंत्री को क्षेत्र के सेल्समेनों के नेतृत्व में नटेरन तहसीलदार आनंद जैन को ज्ञापन सौंपा. संघ के सदस्यों ने बताया की आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल ने 25 जुलाई 2024 को पत्र जारी किया था। इसमें प्रदेश की पैक्स एवं लेम्पस समितियों को तीन लाख रुपए वार्षिक प्रबंधकीय अनुदान और उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए प्रति दुकान प्रति विक्रेता को तीन हजार रुपए मानदेय 1 अक्टूबर 2023 से देने के निर्देश दिए गए हैं. यह राशि समितियों को दी जा रही है.

Next Post

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को सात रनों से हराया

Fri Aug 29 , 2025
हरारे 29 अगस्त (वार्ता) पथुम निसंका (76), जनित लियानगे (नाबाद 70) और कामिंडु मेंडिस (57) की अर्धशतकीय पारियों के बाद दिलशान मदुशंका (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने दो […]

You May Like