अनुराग कश्यप ने ‘बेबी डू डाई डू’ की सराहना की, दर्शकों से फिल्म को समर्थन देने की अपील

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की सराहना करते हुए दर्शकों से इसे वर्ड ऑफ माउथ के जरिए समर्थन देने की अपील की है।अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
फिल्म के प्रचार के सिलसिले में हुमा कुरैशी देशभर के विभिन्न शहरों में सिनेमाघरों का दौरा कर रही हैं और दर्शकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी क्रम में बेंगलुरु में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें अनुराग कश्यप भी शामिल हुए। स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखकर हुमा भावुक हो गईं।

इस मौके पर अनुराग कश्यप ने कहा कि किसी भी अच्छी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने और वर्ड ऑफ माउथ बनने के लिए समय और अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि फिल्मों को यह मौका नहीं मिलेगा तो हर साल अलग-अलग भाषाओं में एक जैसी फिल्में ही बनती रहेंगी। इसलिए जिस भी फिल्म को आप पसंद करें, उसके बारे में लोगों को जरूर बताएं और ‘बेबी डू डाई डू’ का भी समर्थन करें।”

उन्होंने कहा कि दर्शकों का उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि फिल्म लोगों के दिलों को छू रही है और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साकिब सलीम ने सलीम सिब्लिंग्स प्रोडक्शन के बैनर तले पुणे 04 फिल्म्स के सहयोग से किया है। फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, मरुधा शेखावत, विद्या मालवड़े, अरुण कुशवाह और हिमांशु मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

.....

Next Post

नशीली दवा तस्करों पर बरगवां पुलिस का बड़ा प्रहार

Wed Jul 8 , 2026
सिंगरौली। जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 722 शीशी 72.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स सिरप तथा एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 55 हजार 520 […]

You May Like