शासकीय अस्पताल में नहीं एक्स-रे मशीन

कुरावर/ब्यावरा: जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद कुरावर नगर के शासकीय अस्पताल में एक्स-रे मशीन नहीं होने से मरीजों को एक्स-रे के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.उल्लेखनीय है कि कुरावर स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किया जा रहा है. इसकी नवीन बिल्डिंग भी बनकर तैयार है. किंतु यहां अस्पताल में एक्स-रे मशीन नहीं होने से ऐसे मरीज जिनका एक्स-रे होना रहता है उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

जबकि कुरावर नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से नागरिक ईलाज के लिए कुरावर अस्पताल आते हैआर्थिक बोझ उठाना पड़ता है -शासकीय अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा नहीं होने से जिनको एक्स-रे आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुराका हाईवे और औद्योगिक क्षेत्र कुरावर नगर जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद है वहीं समीप पीलूखेड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र भी है.

हाईवे पर आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है. जब कोई घायल का एक्स-रे करवाना होता है तो उसे नरसिंहगढ़ अस्पताल या अन्य कहीं शासकीय अस्पताल ले जाना पड़ता है जिससे पीड़ित को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.करवाना होता है वह प्रायवेट तौर पर एक्स-रे करवाने को मजबूर होते है या फिर बाहर जाकर एक्स-रे करवाते है. इसमें भी जो आर्थिक रुप से सम्पन्न होते है वह तो बाहर प्रायवेट तौर पर एक्स-रेकरवा लेते है किंतु आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए एक बड़ा संकट आ जाता है. उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है.चिकित्सक, स्टॉफ भी कम शासकीय अस्पताल कुरावर में जहां एक्स-रे मशीन नहीं है वहीं यहां चिकित्सक एवं अन्य स्टॉफ, कर्मचारियों की भी काफी कमी है. अस्पताल की नवीन भव्य बिल्डिंग बनकर तैयार है किंतु जब तक चिकित्सक, स्टॉफ सदस्यों की पर्याप्तता नहीं होगी तब तक नागरिकों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा.
सारंगपुर के लिए अलॉट मशीन कुरावर में लगेगी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सारंगपुर के शासकीय अस्पताल के लिए शासन द्वारा जो डिजिटल एक्स-रे मशीन अलाट की है उसको कुरावर अस्पताल में स्थापित किया जाएगा क्योंकि सारंगपुर अस्पताल में पूर्व से एक्स-रे मशीन है. डा. गौरव त्रिपाठी बीएमओ नरसिंहगढ़ का कहना है कि कुरावर के शासकीय अस्पताल में जल्द ही डिजीटल एक्स-रे मशीन स्थापित कि जाएगी. इससे मरीजों को काफी सुविधा होगी.
नरसिंहगढ़ में मशीन गड़बड़
नरसिंहगढ़ स्थित शासकीय अस्पताल में मौजूद एक्स-रे मशीन भी आये दिन बंद रहने से नागरिकों को परेशानी होती है. हाल ही में भी रील के अभाव में मशीन बंद होने के कारण लोगों को प्रायवेट दुकानों पर एक्स-रे करवाना पड़ रहा है.

Next Post

इजरायल ने हमास से तीन बंधकों के अवशेष प्राप्त किए: प्रधानमंत्री कार्यालय

Mon Nov 3 , 2025
यरूशलम/ गाजा, 03 नवंबर (वार्ता/ शिन्हुआ) इजरायल ने कहा है कि उसे गाजा में हमास से तीन बंधकों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। यह संघर्ष विराम समझौते के अंतर्गत शवों के आदान-प्रदान की जारी प्रक्रिया का हिस्सा है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि रेड क्रॉस की […]

You May Like