नशीली दवा तस्करों पर बरगवां पुलिस का बड़ा प्रहार

सिंगरौली। जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 722 शीशी 72.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स सिरप तथा एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 55 हजार 520 रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज केएम के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी रोशनी कर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सूरज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। जानकारी के अनुसार 8 जुलाई की रात बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिनगीटोला की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप बरगवां की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 722 शीशियां प्रत्येक 100 एमएल जब्त की गईं। मामले में रजनीश कुमार विश्वकर्मा पिता दालचन्द्र विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी चुरहटी थाना सेमरिया जिला सीधी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम तथा धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरज सिंह, प्रधान आरक्षक अरुण पटेल, फुल सिंह, रामनिवास यादव,आशीष द्विवेदी तथा आरक्षक अरुणेन्द्र मिश्रा, अरविंद यादव, शिवभान सिंह और चन्द्रकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

यश-कियारा की 'तबाही' में खामोश मोहब्बत का असर, 'टॉक्सिक' का पहला गाना रिलीज़

Wed Jul 8 , 2026
मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) रॉकिंग स्टार यश और अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गीत ‘तबाही’ रिलीज़ हो गया है। यह गीत अपने भावपूर्ण संगीत और दोनों कलाकारों की सशक्त केमिस्ट्री के कारण दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। विशाल मिश्रा की […]

You May Like