साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद बवाल, वायरल वीडियो में विराट कोहली ने किया गौतम गंभीर को इग्नोर, BCCI टीम में अनबन पर ले सकता है एक्शन

नई दिल्ली, 01 दिसंबर, 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अपने फोन में व्यस्त दिख रहे हैं और वह गौतम गंभीर को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए, जबकि गंभीर उनकी ओर देख रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद टीम के भीतर चल रही कथित खटास और खराब रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा तेज हो गई है।

बीसीसीआई ने मामले को लिया गंभीरता से

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और टीम के सीनियर खिलाड़ियों (विराट कोहली और रोहित शर्मा) और कोच गौतम गंभीर के बीच बढ़ती अनबन और संवाद की कमी को लेकर बैठक बुलाने पर विचार कर रहा है। यह बैठक संभवतः दूसरे वनडे से पहले रायपुर में हो सकती है। बीसीसीआई को इस बात पर भी नाराजगी है कि गंभीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

शानदार प्रदर्शन से भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त

इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली ने 135 रन बनाकर अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। वहीं, रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत ने 349 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 332 रन पर सिमट गई।

Next Post

गाबा टेस्ट में मिचेल स्टार्क की नज़रें वसीम अकरम के रिकॉर्ड पर, 3 विकेट लेते ही बाएं हाथ के सबसे सफल तेज़ गेंदबाज़ बन जाएँगे, 6 विकेट पर हरभजन भी निशाने पर

Mon Dec 1 , 2025
नई दिल्ली, 01 दिसंबर, 2025। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा मुकाबला 4 से 8 दिसंबर के बीच गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा, जो डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बड़ा रिकॉर्ड […]

You May Like