मधुमक्खियों के हमले में 6 से ज्यादा महिलाएं व बच्चे घायल

ग्वालियर: भितरवार शहर के काली माता मंदिर में कथा कराने गए यादव परिवार पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया जिससे छह से ज्यादा महिलाएं और बच्चे मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के​ लिए सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। सुबह के समय काली माता मंदिर में यादव परिवार द्वारा कथा कराई जा रही थी।

कथा में हवन होने से उठने वाले धुएं से पीपल के पेड़ में लगी मधुमक्खियों उड़ने लगीं और कथा सुन रहें परिवारजनों के आधा दर्जन महिलाओं और बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया। मधुमक्खियों के उड़ते ही चीख पुकार मच गई और सभी इधर उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के काटने से चेतन, पुत्र मुकेश सिंह, रेणु यादव, पत्नी चेतन यादव, मैनिशा, जीतेंद्र यादव, निशा पत्नी मनीष यादव, कार्तिक, मनीष यादव, उन्नती पुत्री चेतन सिंह, घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Next Post

श्योपुर में नहर में डूबे 4 बच्चे, तीन को बचाया, बालिका लापता

Sun Mar 16 , 2025
श्योपुर:जिले से 135 किलोमीटर दूर वीरपुर में चार बच्चे नहर में डूब गए। घटना घुघस गांव के अंबा का पूरा टपरा की है। चार बच्चे नहाने गए थे। तीन को बचा लिया गया है। एक बच्ची अब भी लापता है। बचाए गए दिव्यांशी जाटव, दृष्टि और देवांश का कहना है […]

You May Like