इलेक्ट्रिकल वाहनों की खुदरा बिक्री में जनवरी में तेज वृद्धि

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री में जनवरी में सभी श्रेणियों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। वाहन डिलरों के महासंघ (फाडा) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 54.75 प्रतिशत बढ़कर 18,470 पर पहुंच गयी। इस श्रेणी में 8,007 इकाइयों के साथ टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शीर्ष पर रही। उसकी बिक्री 50.71 प्रतिशत बढ़ी। दूसरे स्थान पर 4,703 वाहनों के साथ जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया और तीसरे स्थान पर 3,668 इकाई के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इनकी बिक्री क्रमशः 3.82 प्रतिशत और 395.68 प्रतिशत बढ़ी। दुपहिया की श्रेणी में कुल बिक्री 24.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,22,812 इकाई पर पहुंच गयी। इसमें पहले तीन में टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री 34,558 इकाई, 25,598 इकाई और 21,999 इकाई पर रही। इनमें क्रमशः 43.82 प्रतिशत, 19.23 प्रतिशत और 67.97 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। हीरो मोटोकॉर्प 13,302 इकाई के साथ चौथे स्थान पर रही।

तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री खुदरा भी एक साल पहले के मुकाबले 26.43 प्रतिशत बढ़कर 75,767 इकाई पर रही। इस श्रेणी में बजाज ऑटो (8,510 इकाई) पहले, महिंद्रा समूह (7,489 इकाई) दूसरे और टीवीएस मोटर कंपनी (2,673 इकाई) तीसरे स्थान पर रही। इनकी बिक्री क्रमशः 58.86 प्रतिशत, 21.85 प्रतिशत और 1,909.77 प्रतिशत बढ़ी। इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 115.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2,060 इकाई रही। टाटा मोटर्स 700 इकाई के साथ पहले, यूलर मोटर्स 336 इकाई के साथ दूसरे और महिंद्रा समूह 252 इकाई के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसकी बिक्री में सालाना क्रमशः 105.9 प्रतिशत, 2,000 प्रतिशत और 90.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। फाडा के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा कि देश का ईवी पारितंत्र लगातार सकारात्मक विस्तार कर रहा है। जनवरी के आंकड़े दिखाते हैं कि यह बदलाव सब्सिडी की बजाय मांग से प्रेरित है।

Next Post

एयर इंडिया ने प्रीमियम इकोनॉमी की बुकिंग बढ़ाने के लिए शुरू किया विशेष अभियान

Wed Feb 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी की बुकिंग बढ़ाने के लिए बुधवार को एक विशेष अभियान “द प्रीमियम यू डिजर्व” शुरू किया है। यह अभियान 11 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य इकोनॉमी श्रेणी में यात्रा […]

You May Like