जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल मेें हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में सात लोग घायल हो गए। मझौली पुलिस ने बताया कि राकेश कुलश्ते 37 वर्ष निवासी दीनदयाल ग्रीन सिटी ओम परिसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मिनी स्टेडियम के सामने बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एम 3047 के चालक ने उसके भाई प्रकाश एवं भतीजी अंतरा को पीछे से टक्कर मार चोट पहुंचा दी।
इसी प्रकार कटंगी थाने में संजय रजक 28 वर्ष निवासी मदर टेरेसा माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि हिरण नदी के पुल के पास लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 एलए 9176 के चलाक ने उसके बडे भाई संदीप कुमार रजक, विनय सिंह राजपूत एवं सुरेन्द्र कुमार मरकाम को टक्कर मार घायल कर दिया। इसी प्रकार पनागर थाने में जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा 50 वर्ष निवासी गढा फाटक ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उर्दुआ मोड के पास बाइक एमपी 20 एमजेड 7136 के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके नाती और गोविद को चोट आ गई।
