जबलपुर: गोराबाजार पुलिस ने एक्सिस चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चुराई हुई एक्सिस जप्त की गई है। पुलिस ने बताया कि हर्षल जैसवाल 32 वर्ष निवासी प्रायमरी स्कूल के पास गोराबाजार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 13 जनवरी को उसकी एक्सिस स्कूटी एमपी 20 जेड टी 3950 को अज्ञात चोर घर के बाहर से चुराकर ले गया।
फुटेज के आधार पर पुलिस ने सूरज यादव 20 वर्ष निवासी बेदी नगर गुरूद्वारा के पीछे गढा को पकड़ा जिसने साथी अतुल साहू निवासी शारदा चौक अन्ना मोहल्ला गढा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। ग्वारीघाट रोड मे झाडियों में छिपाकर रखी एक्सिस जब्त कर कर ली गई।
