मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव के आगामी 4 अक्टूबर को पांढुरना दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

पांढुरना, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के पांढुरना नगर जिला मुख्यालय में आगामी 4 अक्टूबर को संभावित दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट दिखाई देंने लगा है,हांला कि अभी कार्यक्रम को लेकर कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुए है,वहीं जिला बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री के नगर मुख्यालय में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में जिलेवासियों को मुख्यमंत्री द्वारा क्या सौगात दी जाएगी इस और सभी कि निगाहें लगी हुई है।

आध्यात्मिक गुरु श्रद्धेय विवेक महाराज के आश्रम भी जाएंगे 

प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव आगामी 4 अक्टूबर को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय में आयेंगे,यहां वे शासकीय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अपने आध्यात्मिक गुरु श्रध्देय विवेक महाराज के ग्राम राजना में स्थित आनंद धाम आश्रम भी जाएंगे,मुख्यमंत्री के इस संभावित दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट दिखाई देंने लगा है,हालांकि अभी भी मुख्यमंत्री के इस दौरा कार्यक्रम की कोई शासकीय निर्देश नहीं आए है,लेकिन फिर भी जिला प्रशासन के आला अधिकारी पूरी सजगता के साथ दौरा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में लगे हुए है,वहीं किसी भी अधिकारी को छुटटी पर नहीं जाने तथा मुख्यालय में ही रहने की सख्त हिदायत दी है।

हेलीपैड,कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी 

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर को नगर के पारडी मार्ग पर स्थित हैलीपैड का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,साथ ही मुख्यमंत्री का शासकीय कार्यक्रम नगर के संदीपनी स्कूल,या फिर नगर पालिका के लक्ष्मी स्मृति भवन या फिर कृषि मंडी प्रांगण में से किस जगह पर करना उपयुक्त होगा,इसको लेकर भी इन स्थानों का निरीक्षण किया।

जिलेवासियों को क्या सौगात देंगे मुख्यमंत्री ? 

पांढुरना जिला अस्तित्व में आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का यह नगर जिला मुख्यालय में पहला शासकीय कार्यक्रम होंगा,इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पांढुरना जिलेवासियों को वे क्या सौगात देंगे इस और सभी की निगाहें लगी हुई है।

Next Post

अल्लू अर्जुन ने दादा अल्लू रामालिंगैया की जयंती पर लॉन्च किया आइकॉनज़ा

Thu Oct 1 , 2026
मुंबई, 01 अक्टूबर (वार्ता) नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने दादा और दिवंगत अभिनेता पद्मश्री अल्लू रामालिंगैया की जयंती के मौके पर क्रिएटिव कोलैबोरेशन और डिजाइन के लिए तैयार किए गए नए स्पेस ‘आइकॉनज़ा’ का उद्घाटन किया।अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उद्घाटन पूजा की तस्वीर साझा करते […]

You May Like