जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर कर्मचारियों में अच्छा- खासा घमासान देखने को मिल रहा है। मंगलवार को प्राप्त नामांकन प्रपत्रों की जांच पूरी की गई, जिसके बाद सभी नामांकन पत्रों की स्थिति स्पष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार इस बार विभिन्न पदों के लिए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए 18 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 10 उम्मीदवार, संयुक्त सचिव के लिए 8 उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष के लिए 13 उम्मीदवार और कार्यकारी सदस्य के लिए 19 उम्मीदवार ने नामांकन भरा है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि सभी पदों पर प्रत्याशी चुनाव में उतरने के लिए काफी उत्सुकता के साथ तैयार हैं।उल्लेखनीय है कि कर्मचारी संघ का चुनाव 25 मार्च को होने वाला है और इसे लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
आज नाम वापसी का अंतिम दिन
चुनाव प्रक्रिया के तहत आज बुधवार को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके लिए प्रत्याशी को स्वयं लिखित आवेदन स्थापना विभाग में देना होगा। नाम वापसी के बाद ही चुनाव में प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
